फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के गांव बरवाना में सिलेंडर फटाए एक बच्ची सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में सिलिंडर फटने से आग लग गई। दुर्घटना में एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि धमाके के साथ छत के पत्थर भी टूटकर गिर गए। झुलसे हुए तीनों लोगों को शहर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

गांव बरवाना में लक्ष्मी पांच किलो के गैस सिलिंडर से खाना बना रही थी। उसका देवर धीरज और दो साल की बेटी रुचि उसके पास थे। अचानक सिलिंडर की पाइप निकल गई और सिलिंडर ने आग पकड़ ली, जिससे सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर फटने से कमरे की छत का पत्थर टूटकर तीनों के ऊपर आ गिरा। आग और छत के टूटे पत्थर से तीनों घायल हो गए। परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के रामा अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें