फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिला स्कूल से निकली पांचवीं की छात्रा, शिक्षक पर लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास स्थित प्राइवेट स्कूल की पांचवीं की छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। देर रात छात्रा मोहम्मदाबाद में गोदान ट्रेन में मिली। पानी बेचने वाले वेंडर ने फोन पर घरवालों को जानकारी दी तो परिजन उसे घर ले आए। छात्रा का कहना है कि विद्यालय का ही एक शिक्षक तीन महिलाओं के साथ उसे कहीं ले जाने की फिराक में था। छात्रा के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई लोगों से पूछताछ की लेकिन ठोस जानकारी नहीं मिली। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 13 वर्षीय पुत्र मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार के पास स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। वो प्रतिदिन स्कूल के बस नंबर आठ से आता-जाती थी। शनिवार दोपहर उसे स्कूल से छूटने पर उसे बस नंबर छह में बैठा दिया गया। बस जैसे ही सठियांव बाजार के पास पहुंची कि स्कूल के ही एक शिक्षक ने उसे बस से नीचे उतार लिया। आटो रिक्शा में बैठाकर मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन लेकर चला गया। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी मौजूद थी। तीनों महिलाएं छात्रा के साथ गोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी थीं। छात्रा रो रही थी। उसे रोता देख एक पानी बेचने वाले वेंडर ने उससे पूछताछ की। छात्रा के अनुसार इस दौरान शिक्षक और तीनों महिलाएं फरार हो गईं। पानी बेचने वाले युवक ने छात्रा से मोबाइल नंबर लेकर घरवालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रात करीब 11 बजे उसे लेकर घर आए। घटना की सूचना मुबारकपुर थाने की पुलिस को दी गई। रविवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि स्कूल का सीसीटीवी कैमरा, स्कूल में पढने वाली छात्रा की दो अन्य चचेरी बहनें और आरोपित शिक्षक सहित अन्य से पूछताछ की गई। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य और सबूत नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें