क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। फेसुबक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने पर पर मुरसान कस्बा के एक युवक ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विशाल शर्मा पुत्र रामभरोसी शर्मा निवासी मदन मोहनजी की गली मुरसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। विशाल का आरोप है कि महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर गलत तरीके से टिप्पणी की है। महिला ने सोशल मीडिया के पर किए कमेंट में कहा है कि मेरे प्यारे सीएम योगी मेरी नैया डोल रही मझधार में उसको पार लगा दें।
इसके अलावा आगे कमेंट और भी कुछ लिखा है। इस मामले में तहरीर देते हुए युवक ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली मुरसान प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। युवती कहां की रहने वाली है और कौन है, इस बारे में पता किया जा रहा है, ताकि सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।