क्राइम न्यूज,अमर उजाला हाथरस।
हाथरस। मुरसान कस्बा के सादाबाद रोड पर छात्रों के दो गुटों में लाठी-डंडे चल गए। यहां पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होना बताया जा रहा है।
मंगलवार को कस्बा मुरसान के सादाबाद रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर सुमित पुत्र सुनील कुमार निवासी नाया पदम पुत्र गुड्डू निवासी लालगड़ी जय पब्लिक स्कूल से कोचिंग करने के लिए प्रांजल केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर जा रहे थे।
तभी वहां मौजूद दो युवकों ने पहले तो गाली गलौज की, जिसका विरोध किया तो सुमित और पदम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
सूत्रों की मानें तो इन युवकों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। जिसे लेकर समझौता हो चुका है। लेकिन मंगलवार की सुबह फिर से विवाद हो गया। इसे लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है।