फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर मारपीट लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला रानी के बंटी ने एसपी घुले सुशील से शिकायत करते हुए गुरुवार रात को पुलिसकर्मियों द्वारा उसे मारपीट कर लूटे जाने का आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले में जांच का भरोसा बंटी को दिलाया है।

बंटी के मुताबिक वह अपने भाई और गांव के लोगों के साथ मथुरा के लक्ष्मीनगर गया था। यहां से बारात इगलास के फतेहपुर गांव गई थी। फतेहपुर से लौटकर सभी लोग गुरुवार देर रात नगला रानी लौट रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे इगलास रोड पर भोपतपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस की जीप में मौजूद 6-7 पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और कागज दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजात दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। बंटी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मारपीट में उसका एक हाथ टूट गया है। पुलिसकर्मियों ने उसकी एक सोने की अंगूठी और हजार रुपये व उसके साथ मौजूद युवक से करीब 1200 रुपये लूट लिए। एसपी घुले सुशील का कहना है मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें