न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। सोमवार की सुबह बिजली टीम ने कई इलाकों में पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया। इस दौरान 34 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। चेकिंग को लेकर बिजली चोरों में खलबली मची रही।
बता देें कि शहर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इस कारण निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को एक्सईएन आदित्य पांडेय के निर्देश पर शहर के मोहल्ला नई दिल्ली, मधुगढ़ी, ओढपुरा रोड आदि इलाकों में चेकिंग की गई।
इस दौरान 34 लोगों के यहां कटिया डालकर चोरी पकड़ी गई। इस मौके पर एसडीओ एसएन पाण्डेय, जेई सतेंद्र यादव, एसके गौतम, रामकुमार, टीजीटू रमेश चंद्र, कन्हैया लाल, अनिल शर्मा, विकार हुसैन आदि थे।