फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नंदलालपुर के समीप रविवार को आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजौली के माजरा नगला कल्हू की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक नगला कल्हू कंजौली सादाबाद निवासी नीलम उम्र करीब 48 साल अपने पति मुकेश कुमार के साथ आगरा अपनी मां सरोज देवी को देखने बाइक से जा रही थीं। गांव नंदलालपुर के समीप पीछे से आ रही एक आलू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस हादसे में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को नीलम का शव गांव में आने पर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें