फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर में भोला का भाई कृष्णवीर भी था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


डबल मर्डर के मुख्यारोपी भीमा ने पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी बताया है कि उस हत्याकांड में भोला पहलवान का चचेरा भाई कृष्णवीर भी शामिल था। इस बात को भीमा ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है।

उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी 2019 की दोपहर को इगलास रोड निवासी लक्ष्मण पहलवान व उसके साथ रवि की भोला पहलवान व भीमा पहलवान और इनके साथियों ने हत्या कर दी थी। यह हत्याकांड का कुछ ऐसा प्लान किया गया था कि लक्ष्मण पहलवान को समलने का भी मौका नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस भोला पहलवान सहित पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से कई ने कोर्ट में सरेंडर किया था। अब मुठभेड़ के दौरान भीमा पर भी पुलिस शिकंजा कसने में कामयाब रही। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि भीमा ने पूछताछ में बताया कि लक्ष्मण हत्याकांड में भोला का चचेरा भाई कृष्णवीर भी शामिल था।

दीखित ने बताया कि अब कृष्णवीर निवासी अखैपुर इगलास और शैलू निवासी अफोया की गिरफ्तारी शेष रह गई है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार करने में सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें