फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली देख किशोरी से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में घर में अकेली देख किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया तो उसके साथ आए तीन लोगों ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट की। जिसे लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार की रात को किशोरी अपने घर में अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी बीच गांव का एक युवक आया और किशोर से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर आरोपी के पक्ष में उसके परिवार के लोग आ गए और किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट कर आरोपी को अपने साथ ले गए। इस मामले की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें