फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण व नगदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला पीपल चौक श्रीनगर में चोर घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण पर नकदी पार कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

तालाब चौराहा के निकट पराठे की दुकान चलाने वाले बौबी पुत्र रमेशचंद्र का श्रीनगर पीपल चौक में मकान है। बौबी अपनी दुकान पर थे और परिवार के सभी लोग अलीगढ़ एक शादी में शामिल होने गए थे। दुकान बंद कर रात को करीब तीन बजे बौबी अपने घर पहुंचे। घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारी के लॉकर खुले पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये चोर पार कर ले गए। घटना की जानकारी बौबी ने रात को ही पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। बौबी ने बताया कि घर पर कुत्ता भी था, जिसे चोरों ने एक कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें