फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज वाले पटाखों की ब्रिकी न करने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। दिवाली को लेकर शहर के आबादी क्षेत्र में पटाखों की ब्रिकी को लेकर बुधवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने शहर के बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री नहीं करने की दुकानदारों को हिदायत दी गई। वहीं आबादी क्षेत्र में पटाखों की दुकान नहीं लगाने की भी चेतावनी दी।

दिवाली को लेकर शहर के बाजारों में एसडीएम सदर ने पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। दुकानों के संचालकों को घनी आबादी में पटाखे की दुकान नहीं लगाने को लेकर चेतावनी दी। इस मौके पर पटाखा विक्रेताओं को तेज आवाज वाले पटाखे नहीं बेचने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पटाखों को चलाकर उनकी आवाज परीक्षण किया। इस अवसर पर शहर के घंटाघर, बैनीगंज, बुर्जवाला कुआं, रामलीला ग्राउंड आदि बाजारों में भ्रमण किया। वहीं मोहल्ला नवीपुर में भी पटाखों के बनने की सूचना पर कई घरों की तलाशी ली, लेकिन तलाशी के दौरान पटाखे नहीं मिले। एसडीएम सदर ने कहा कि कोई भी दुकानदार तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री नहीं करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें