फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग चतुरा को रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


अब पुलिस सट्टा किंग चतुरा को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कई राज ऐसे हैं, जो अभी चतुरा से उगलवाए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले पुलिस ने सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा को गिरफ्तार किया था।

उससे करीब दो किलो चरस मिली थी। उसके खिलाफ एक मीडियाकर्मी से चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सट्टा किंग की गिरफ्तारी के बाद कई और तथ्य भी मिले थे। यह भी जानकारी मिली थी कि उसके कई सफेदपोशों से संबंध हैं और सट्टे के कारोबार में वह भी लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने से कोर्ट में पेश किया था और वहां से उसे जेल भेज दिया गया था।अब पुलिस यह कोशिश कर रही है कि चतुरा को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाए और वह राज भी उजागर किए जाएं, जिनके बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि चतुरा को अब रिमांड पर लेने के प्रयास होंगे और उससे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें