न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से मां की डांट के बाद लापता हुई दूसरे दिन अपने आप घर लौट आई। इसे लेकर लड़की के परिजनों ने उसके गुम होने की तहरीर पुलिस को दी थी।
शहर से सटे गांव की एक युवती घर पर बिना कुछ बताए अचानक से लापता हो गई थी। इसे लेकर परिवार के लोग सोमवार की दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट आए और युवती के गुम होने की सूचना पुलिस को दी। युवती की तलाश जैसे ही पुलिस ने शुरू की तो बुधवार की दोपहर को वह खुद की चल कर अपने घर पहुंच गई, जिसके बाद परिवार के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे।
यहां पर उसने बताया कि मां ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई थी, फिर बाद में घर का खयाल आने पर लौट आई। यहां पर पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया।