फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा के गांव पाराशर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चंदपा के गांव पाराशर निवासी शैलेंद्र की शादी पांच साल पहले विवेकनगर सुल्तानपुर निवासी शिल्पी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पी के भाई रामअवतार निवासी विवेकनगर सुल्तानपुर का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की सोमवार की रात को हत्या कर दी। इस मामले में पति शैलेंद्र सहित सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें