फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को फोन पर धमकी देने वाले की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के लिए फोन करने वाले की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस मामले में एक नामजद सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि कपड़ा व्यवसायी अनिल कुमार अग्रवाल निवासी शहर की स्टेट बैंक कॉलोनी को छह जून को एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि वह यश साहनी को जेल में अलीगढ़ जाकर 50 हजार रुपये पहुंचा दे। कपड़ा व्यापारी ने छह जून को आए फोन को तो आया गया कर दिया, लेकिन नौ जून को अलीगढ़ निवासी रवि नाम के व्यक्ति ने फिर से फोन किया और कहा कि 50 हजार रुपये यश साहनी निवासी श्रीनगर हाथरस को जेल में जाकर दे दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में व्यापारी की तहरीर पर यश साहनी निवासी श्रीनगर सहित फोन करने वाले दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उन फोन करने वालों की तलाश में जुट गई है। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। फोन नंबर के आधार पर चौथ मांगने व धमकी देने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें