फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से चोरी हुई बाइक बरामद, युवक भी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला जाटवान स्थित एक रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि मोहल्ला जाटवान निवासी रिटायर्ड पुलिस कर्मी रामवीर सिंह के घर से चोरों ने ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने रविवार को कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित ओएमबी इंटरनेशनल के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि वह रविवार को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर युवक की गिरफ्तारी की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बौबी पुत्र डिप्टी सिंह बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें