फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उड़ाए लाखों के जेवरात, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुरसंडा के गांव नगला पदम निवासी बलजीत सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने घर से चोरी और फायर कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में आरोप है कि 12 मई को उसकी भतीजी की शादी थी। वह तथा उसका परिवार शादी में व्यस्त था। रात करीब 12 बजे पड़ौसी गांव का रहने वाला हमवीर पुत्र महावीर सिंह निवासी मोतीगढ़ी हमारे घर के अंदर कमरे में रखी सेफ से मेरी भाभी की सोने की चूडियां, अंगूठी, चेन आदि कीमती सामान चुराकर ले जाने लगा। मैने उसे घर से निकलते हुए देखा तथा अंदर कमरे में देखा तो सेफ का पल्ला खुला हुआ था तथा जेवर रखने वाला डिब्बा भी खुला पड़ा था। सामान अस्त व्यस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमवीर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। अगले दिन हमने उसके घर पर इस बात की शिकायत की तो उसके परिजनों ने सामान वापस देने से मना कर दिया। नौ जून को सुबह करीब साढ़े सात बजे में अपने घर से निकल कर शौच करने के लिए जा रहा था तो उक्त युवक ने गाली गलौज करते हुए मुझे डराने के उद्देश्य से तमंचे से फायर किया और रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें