न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित नगला बिजन बम्बा पर सोमवार की प्रात: 11 बजे आगरा से मैनपुरी जा रहा केमिकल लदा ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से रेलिंग तोड़ते हुए बम्बे में जा गिरी। इससे चालक को हल्की चोटें आई। ट्रक में भरा माल बम्बे के पानी में फैल गया।
जानकारी के अनुसार चालक यतेन्द्र टाइल्स फिट करने में काम आने वाला केमिकल लेकर मैनुपरी जा रहा था। सिकंदराराऊ से तीन किमी आगे नगला बिजन बम्बे पर ट्रक असंतुलित होकर बम्बे में गिर गया। दुर्घटना के बाद बम्बे के पास भारी भीड़ एकत्रित हो गई। चालक को भीड़ ने केबिन से बाहर निकाला। उसे मामूली चोंटें आई हैं।
अभिशप्त हो गया है यह पुल।
बम्बे के इस पुल पर अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का इतिहास बन गया है। यहां पर डामर से भरा एक ट्रक पलटा था जिसमें कि चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। गत वर्ष एक टैम्पों दुर्घटना में तीन की मौत हुई थी।इसके अतिरिक्त बाईक से बाईक टकराने से एक बाईक चालक की मौत हुई थी। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन से ज्यादा दुर्घटना इस पुल पर घटित हो चुकी हैं।