न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव सुरंगपुरा में 14 साल के किशोर की ई-रिक्शा में आए करंट से मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव सुरंगपुरा निवासी मोहन ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार को वह कहीं बाहर गया था। इस दौरान मोहन के बेटे धीरज ने ई-रिक्शा की बैटरी को चार्जिंग पर लगा दिया।
इससे ई रिक्शा में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में आने से धीरज बेहोश हो गया। मोहल्ले के लोग यह देख उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद लोग उसे गांव ले गए। गांव में काफी देर तक मातम छाया रहा।