फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक आया विद्युत करंट की चपेट में, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हसायन/हाथरस।
विज्ञापन


कस्बा हसायन के मोहल्ला जाटवान में अपनी ससुराल से पत्नी को लेने आया युवक रविवार रात में करंट की चपेट में आ गया। उसको उपचार के लिए सीएचसी हसायन लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हाथरस के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने इस लाइन को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर आक्रोश प्रदर्शित किया। एसडीएम अरुण कुमार ने लोगों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

पुलिस के अनुसार कस्बा हसायन के मोहल्ला जाटवान निवासी बच्चू सिंह की पुत्री की 24 वर्षीय दिनेश पुत्र दयाराम निवासी नगला बंजारा जिला हरदोई के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व उनकी पुत्री अपने पिता के यहां हसायन आ गई थी, जिसे लेने के लिए दो दिन पूर्व उनका दामाद दिनेश आया था। रात में वह लघुशंका के लिए उठा। जब वह लघुशंका के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


तभी छत पर होकर गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए सीएचीसी हसायन लाया गया। जहां से बागला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के मकानों की छत से गुजरने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने काफी हंगामा किया। इन लोगों ने विद्युत अधिकारियों से इस लाइन को शिफ्ट कराने की मांग की। लोगों की आपत्ति की जानकारी होने पर एसडीएम सिकंदराराऊ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि विद्युत लाइन पहले बनी थी, जबकि मकान बाद में बनाए गए हैं। लोगों को मकान बनाते समय इसका ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें