ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
सहपऊ रोड़ पर बीती रात पुलिस ने भैंसे को ले जा रहे एक लोडर को पकड़ लिया। इस दौरान लोडर में बैठे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान दो आरोपी भाग गए। एसआई अवधेश कुमार ने थाने में रामखिलौना पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी गांव नगबाई जलेसर एटा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें आरोप है कि रविवार रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान जलेसर रोड़ पर ठेका के निकट लोडर को देखा, जिसमें एक भैंसा लदा था। पुलिस ने जब गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने गाड़ी में बैठे राम खिलौना को पकड़ लिया, लेकिन रिंकू पुत्र चिरंजी तथा पुष्पेंद्र भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़ी गई मैक्स पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया है।