न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा अपने फुफेरे भाई के साथ गायब हो गई है। जिसे लेकर उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर से सटे एक गांव निवासी युवती एक कॉलेज में बीए में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले युवती घर से कॉलेज की कह कर निकली, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
काफी तलाश करने के बाद भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। किसी से जानकारी मिली कि वह अपने फुफेरे भाई के साथ गई है। पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी बहन के बेटे की तलाश कर, अपनी बेटी की सुरक्षा करने की मांग की है।