फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोते दंपती की काटी गर्दन, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की न्यू तमना गढ़ी में मंगलवार और बुधवार की रात को सो रहे दंपती पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों की किसी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। दंपती की चीख सुनकर आसपास के लोग जाग गए। इन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। खून में लथपथ दंपती को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मंगलवार और बुधवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला न्यू तमना गढ़ी में हरीशंकर पुत्र कालीचरन व उनकी पत्नी ममता पास में ही सो रहे थे। इस बीच रात को करीब दो बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। दंपती की चीख सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट मुनीशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों द्वारा दंपती को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर रुचि गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक द्वारा उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही वह गिरफ्तार हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें