फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोर की निर्ममतापूर्वक हत्या, शव खेत में मिला

विज्ञापन
हाथरस : किशोर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में 12 साल के एक किशोर की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। मृतक के गले में तांबे का तार बंधा था और कील भी चुभी हुई थी। उसका शव गांव के ही पास खेत में पड़ा मिला। मंगलवार की शाम से वह लापता था। इसकी खबर क्षेत्र में फैल गई। लोगों का घटना स्थल पर तांता लग गया। इलाका पुलिस पहुंच गई। यहां पर फॉरेंसिक टीम, एसओजी टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे कोतवाली चंदपा के गांव मोहनपुरा के खेत में शौच को गए लोगों को एक 12 वर्षीय किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। देखने से प्रतीत होता था कि उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है। उसके गले में तार बंधा था और कील भी घुसी थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। गांव के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त ललित (12 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी मोहनपुरा के रूप में हुई। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक चंदपा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की गई तो पता चला कि ललित मंगलवार की रात को करीब सात बजे गांव के ही एक व्यक्ति बंटी पुत्र हरीशंकर का मोबाइल ढूंढवाने की कहकर टार्च लेकर घर से निकला था, जो देररात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों द्वारा देर रात तक किशोर की काफी तलाश की गई। उसका शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। सूचना पर तत्काल फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम द्वारा भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा किशोर के शव के पंचनामा भरने की कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सीओ सादाबाद ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें