मजदूरी के 16.6 हजार रुपये नहीं दे रहा ठेकेदार
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रुपये दिलाए जाने की मांग की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के मोहल्ला रमनपुर के रहने वाले व्यक्ति ने कांशीराम कॉलोनी निवासी दो लोगों पर मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए रुपये दिलाए जाने की मांग की है।
कोतवाली हाथरस गेट के रमनपुर निवासी हरगोविंद पुत्र दाताराम ने कहा है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी ठेकेदार के साथ वह काम करता था। उस पर 16,600 रुपये मजदूरी के निकल रहे हैं, जिन्हें वह दे नहीं रहा है।
रुपये मांगने पर दोनों लोग उसे धमकाते हुए कहते हैं कि हम नहीं दे रहे, जो करना है कर ले। इस संबंध में शिकायत करते हुए हरगोविंद ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और मजदूरी के रुपये दिलाए जाने की मांग की है।