रोहताश यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। विवाद के चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। दोपहर को सोने के लिए वह कमरे में चले गए। देर शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन कमरे में पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।
पुलिस आरक्षी का शव घर में 28 मार्च को फंदे पर लटका मिला। सादाबाद क्षेत्र निवासी कांस्टेबल की तैनाती फिरोजाबाद पुलिस लाइन में थी। तबीयत खराब होने पर वह घर आए थे। आत्महत्या की वजह पत्नी से चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव सिथरापुर निवासी 32 वर्षीय रोहताश यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। विवाद के चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। तबीयत खराब होने पर रोहताश को छोटे भाई फिरोजाबाद से गांव लेकर आए।
दोपहर को सोने के लिए वह कमरे में चले गए। देर शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन कमरे में पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। रोहताश का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।