फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कानपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 16 Feb 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी ने कानपुर के रूरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की मृत्यु के विरोध में धरना दिया। आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।


धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता पं बृज मोहन शर्मा ने संचालन सत्यप्रकाश राजा रंगीला ने किया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार अपनी सत्ता को बचाने के लिए तानाशाह रवैया अपना रही है।
विज्ञापन




सत्ता में बैठे प्रमुख नेता प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सरेआम प्रशासन की मौजूदगी में एक मां बेटी को जलाकर मार दिया जाता है और अधिकारी भाग खड़े होते हैं।
विज्ञापन




देश की जनता इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। प्रदर्शन में पं. ऋषि कुमार कौशिक, सत्य प्रकाश शर्मा, योगेश कुमार ओके, देवेंद्र शर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, हरि शंकर वर्मा, आमना बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें