फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएचसी की बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज

Thu, 04 Jun 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन सीएचसी पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को करीब पौने दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 11 बजे बिजली गुल होने के बाद अस्पताल परिसर और चिकित्सकीय कक्षों में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी के बीच चिकित्सकों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का परीक्षण और उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध जनरेटर भी नहीं चलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनरेटर में डीजल नहीं होने के कारण उसे संचालित नहीं किया जा सका। इससे ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं और दवा लेने पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व अस्पताल के जनरेटर को लगभग 80 हजार रुपये खर्च कर मरम्मत कराई गई थी, लेकिन आपात स्थिति में भी उसका उपयोग नहीं हो सका, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि लाइन टू-फेज होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें