फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE workshop: दून स्कूल में हुई कार्यशाला, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एसेसमेंट फॉर लर्निंग में सीखा प्रश्न बनाना

Sat, 23 Dec 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के दून पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में  प्रश्न निर्माण करने का प्रशिक्षण एवं प्रश्नों को गुणवत्तापूर्ण बनाने की उचित विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन कराया गया।
विज्ञापन
सीबीएसई कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन और शिक्षक-शिक्षिकाएं - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के दून पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय "दक्षता निर्माण कार्यक्रम" के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला प्रशिक्षण समन्वयक एवं प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शोमिता भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन



कार्यशाला का विषय दक्षता आधारित आंकलन (माध्यमिक स्तर) अंग्रेजी था। कार्यशाला में जिले के लगभग 15 विद्यालयों के 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्रिएटिव शिक्षकों के आदान-प्रदान से एवं विभिन्न तरह की गतिविधियों का माध्यम से अपनी क्षमता एवं योग्यता को विकसित किया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में दून पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल , सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरबीएस स्कूल, ग्लोरी मॉडर्न स्कूल, नारायण इंटरनेशनल स्कूल,  आरकेडीएस सिकंदराराऊ, यूपीएस स्कूल आदि के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन (विषय विशेषज्ञ) ने अंग्रेजी के उच्चारण, एसेसमेंट फॉर लर्निंग, ब्लूम टैक्सनॉमी आधारित शिक्षा, प्रश्न काल एवं प्रोब्लम सॉल्विंग सेशन में बहुत सारे उदाहरण देते हुए उपस्थित शिक्षक /शिक्षिकाओं को इस बात के लिए जागरूक किया कि "एसेसमेंट फॉर लर्निंग" सीखने के लिए है। कार्यशाला में  प्रश्न निर्माण करने का प्रशिक्षण एवं प्रश्नों को गुणवत्तापूर्ण बनाने की उचित विधि सिखाई गई। प्रतिभागियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें