केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं हाथरस जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3194 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पहले दिन का पेपर काफी सही रहा है, उम्मीद नहीं थी कि पहला ही पेपर इतना हार्ड आएगा, लेकिन मैंने सभी प्रश्र हल कर दिए हैं।-काजल शर्मा, छात्रा कक्षा-10
विज्ञापन
मैंने गणित की काफी बेहतर तैयार की थी, सभी प्रश्रों को उलझाकर पूछा गया था, लेकिन तैयारी अच्छी थी, इसलिए हल कर लिया।-प्रियांशी शर्मा, छात्रा कक्षा-10विज्ञापन
मुझे पहले से ही अंदाजा था कि पेपर कठिन आएगा, इसलिए बहुत तैयारी की थी। उम्मीद है कि इसका परिणाम भी अच्छा रहेगा।-शुभम कुमार, छात्र कक्षा-10
पेपर कठिन था, लेकिन तैयारी सही थी, इसलिए अधिक परेशान नहीं हुआ, मैंने पूरा पेपर किया, समय होता तो रीचेक कर लेता।-आयुष चौधरी, छात्र कक्षा-10
ये हैं परीक्षा केंद्र
हाथरस में आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हैं।