फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चालक को झपकी आने से कार असंतुलित होकर रेलवे फाटक से टकराई, हादसे में छह लोग घायल

Tue, 17 Feb 2026 02:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सवारियों ने बताया कि सिकंदराराऊ पहुंचते ही चालक को नींद का झोंका आ गया और वह कार से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार रेलवे फाटक के आगे कोतवाली के निकट एक खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कस्बे में 16 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे एक टोयोटा कार असंतुलित होकर एटा रोड पर रेलवे फाटक के आगे कोतवाली के निकट खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बमौली निवासी वीरेंद्र पटेल टोयोटा कार से एटा में सवारियां छोड़कर लौट रहे थे। एटा से उन्होंने सिकंदराराऊ तक के लिए मुस्कान (25), गंगा देवी (65), सोनू (33) निवासीगण वृंदावन, उत्कर्ष निवासी फर्रुखाबाद और एक अन्य को कार में बैठा लिया। सवारियों ने बताया कि सिकंदराराऊ पहुंचते ही चालक को नींद का झोंका आ गया और वह कार से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार रेलवे फाटक के आगे कोतवाली के निकट एक खंभे से जा टकराई, जिससे कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

कोतवाली नजदीक होने के कारण पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए परिजन वृंदावन और मध्य प्रदेश ले गए। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें