फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गला दबाकर रेलवे के चौकीदार की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jan 2024 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भारतीय रेलवे में चौकीदार का शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या आया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैँ
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रेलवे के चौकीदार की हत्या के ममले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


59 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र देवीराम सिंह निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन भारतीय रेलवे में चौकीदार के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट टीटीएम लॉज पर थी। 20 जनवरी की सुबह उनका शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या आया था। 

इस मामले में मृतक के पिता देवीराम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें