फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मारपीट के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो पक्षों में हुआ था विवाद

Fri, 24 Nov 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली सदर क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में 23 नवंबर की दोपहर को एक प्लाट में गाय चली गई थी। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के चलते पहले इन लोगों में गाली-गलौज हुई और उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गईं थी। मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना काेतवाली सदर हाथरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बांके बिहारी कॉलेनी में 23 नवंबर को एक प्लाट में गाय के घुसने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली सदर क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में 23 नवंबर की दोपहर को एक प्लाट में गाय चली गई थी। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के चलते पहले इन लोगों में गाली-गलौज हुई और उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गईं थी। आरोप है कि लाठी-डंडा व तमंचा लेकर लोग आ गए थे। 

आरोप है कि यहां किसी ने फायरिंग भी कर दी थी। इससे मौके पर पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई थी। मारपीट में कुशलपाल सिंह, गुलवीरी देवी, कृष्णा, कुंती, मनमोहन सिंह, बलवीर सिंह घायल हो गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने सभी घायलों का बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। पुसिल ने इस मामले में कुंती देवी निवासी बांके बिहारी कॉलोनी कोटा रोड की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने व अन्य धाराओं में मुकमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में अजय सिकरबार, सिद्धार्थ, सारग, धन्नू, मोना, विंदा, भरत, आकाश, शिवा सहित नौ लोगों आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली सदर प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें