कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गाव अल्हैपुर में सोमवार रात रास्ते से बाइक निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को देर रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
चंदपा के गांव अल्हैपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में बाइक निकालने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। यहां पर हुए पथराव में मुजीम, उनकी बेटी हिना और बेटा अरवान घायल हो गये । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा चतर सिंह राजौरा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।