रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डीएम के चालक ने कहा है कि बेटी अपनी मां के साथ स्कूटी से सासनी गेट क्षेत्र से वापस आ रही थी। बुलेट सवार गुलशन भारद्वाज अपने साथी नवीन के साथ आया। स्कूटी के दाहिने ओर साइड में आते ही गुलशन ने जान से मारने की नीयत से बेटी पर गोली चला दी।
हाथरस डीएम के चालक की बेटी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पिता राकेश शर्मा ने बताया कि गुलशन निवासी सादाबाद के साथ उनकी पुत्रवधू ज्योति शर्मा के अवैध संबंध थे, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। गुलशन के बहकावे में आकर ज्योति ने तलाक का मामला भी दायर किया था।
विज्ञापन
विरोध के कारण गुलशन परिवार से रंजिश मानता था। इसी रंजिश के कारण ज्योति, उसकी बुआ गायत्री देवी, उसका लड़का श्याम उर्फ सूरज निवासी गण खौंडा हजारी के साथ मिलकर षडयंत्र कर गुलशन ने अपने साथी नवीन के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। पिता ने इन पांच लोगों को इसमें नामजद कराया है।
इधर, पुलिस ने हत्यारों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डीएम के चालक राकेश शर्मा ने कहा है कि 14 जून को उनकी बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंवकल (24) अपनी मां उर्मिला देवी के साथ स्कूटी से सासनी गेट क्षेत्र से वापस आ रही थी। 14 जून शाम करीब 7:35 बजे वह सदर तहसील के गेट के सामने पहुंची तो वहां पर बुलेट सवार गुलशन भारद्वाज निवासी सादाबाद अपने साथी नवीन निवासी सादाबाद के साथ आया, बुलेट नवीन चला रहा था। स्कूटी के दाहिने ओर साइड में आते ही गुलशन ने जान से मारने की नीयत से बेटी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई।
यह भी पढ़ें ... यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी का मर्डर: कत्ल से पहले दो घंटे तक रेकी, दूसरी गोली भी चलाना चाहते थे हमलावर
बेटा आकाश शर्मा और मेरे साले का बेटा महेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी मानिकपुर थाना सहपऊ भी अपनी बाइक से पहुंचे थे, उन्होंने घटना को देखा। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए दोनों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। आसपास के लोगों की मदद से कल्पिता को ई रिक्शा से उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें... यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी का कत्ल: कल्पिता के भाई की चार साल पहले हुई थी शादी, 6 माह से अलग रह रही भाभी