फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खूंटी पर साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 15 Jun 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

3 साल पहले ही रविंद्र की शादी  हुई थी। सुबह जब परिजनों ने कमरे के दरवाजों को खोलने की का प्रयास किया। कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। उन्होंने खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बीनू का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। 
 
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ थाना अंतर्गत गांव बुढ़ाइच में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे के अंदर खूंटी पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को खूंटी पर लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गांव बुढ़ाइच निवासी रविंद्र की 28 वर्षीय पत्नी बीनू का शव उसके कमरे में  फंदे पर लटका मिला। उसका 3 साल पहले ही रविंद्र के साथ शादी हुई थी। सुबह जब परिजनों ने कमरे के दरवाजों को खोलने की का प्रयास किया। कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। उन्होंने खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बीनू का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। 

महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस और मृतका बीनू के मायके वालों को दी गई। पुलिस-फॉरेंसिक टीम व मायके पक्ष के आने के बाद ही पुलिस ने कमरे के एक दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है। दोनों पक्षों में से अभी तक किसी ने भी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें