हाथरस शहर के सासनी गेट चौराहे से अलीगढ़ रोड गांधी पार्क को जाने वाले मार्ग पर स्थित बागला डिग्री कॉलेज के सामने 26 दिसंबर की शाम को तेज रफ्तार कार ने ढकेल लेकर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे सब्जी विक्रेता काफी दूर जाकर गिरा और घायल हो गया।
हाथरस के एक सब्जी बेचने वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में ढकेल, सब्जियां दूर-दूर तक बिखर गईं। कार सब्जी विक्रेता को बोनट पर थोड़ी देर तक ले गया और सड़क पर पटक कर भाग गया। हादसे में सब्जी विक्रेता घायल हो गया।
विज्ञापन
हाथरस शहर के सासनी गेट चौराहे से अलीगढ़ रोड गांधी पार्क को जाने वाले मार्ग पर स्थित बागला डिग्री कॉलेज के सामने 26 दिसंबर की शाम को तेज रफ्तार कार ने ढकेल लेकर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे सब्जी विक्रेता काफी दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वहां एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर के अलीगढ़ रोड मंडी समिति निवासी रमेश सब्जी की ढकेल लगाकर अपना और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शाम को वह अपनी ढकेल लेकर बड़े सासनी गेट चौराह की ओर जा रहे थे। तभी बड़े सासनी गेट से अलीगढ़ रोड की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश उछलकर काफी दूर जा गिरे और और ढकेल पर रखी सब्जियां सड़क के चारों ओर बिखर गईं। मौके पर लोग एकत्रित हो गए।