फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत, कार ड्राइवर पकड़ा

Thu, 07 Sep 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ई रिक्शा से रुहेरी से सासनी आ रहा था। जैसे ही वह पराग डेयरी के निकट श्रीराम धर्म कांटा के पास पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक ई रिक्शा चालक राहुल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पराग डेयरी के निकट बृहस्पतिवार की सुबह एक स्विफ्ट कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया और शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम रुहेरी निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र बनवारीलाल अपने ई रिक्शा से रुहेरी से सासनी आ रहा था। जैसे ही वह पराग डेयरी के निकट श्रीराम धर्म कांटा के पास पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं दो मासूम बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। मृतक राहुल ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता बनवारीलाल ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें