अलीगढ़ से कानपुर कैंटर में कपड़े लादकर ले जा रहे दो व्यापारियों की हादसे में मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मंडी समिति के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी जुवैद पुत्र जाहिद निवासी फाजिलगंज मैनपुरी और अब्दुल्ला पुत्र मो. शिवली निवासी लारी पार्क पटकापुर कानुपर सोमवार रात अलीगढ़ से कैंटर में कपड़े लादकर ले जा रहे थे। सिकंदराराऊ से एटा की तरफ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर खड़े ट्रक में कैंटर जा घुसी।
हादसे में जुवैद, अब्दुल्ला और कैंटर चालक दुष्यंत निवासी बदायूं घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां जुवैद और अब्दुल्ला की मौत हो गई। जुवैद के भाई फुरखान ने कैंटर चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।