फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में नाती-बाबा सहित तीन की मौत

Tue, 10 Sep 2024 09:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुंवरपाल अपने नाती लवकुश उर्फ गोलू और अपने बेटे आकाश के दोस्त कमल निवासी नीत नगर दिल्ली के साथ जलेसर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हाथरस मोड़ के निकट एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक कुंवरपाल, लवकुश उर्फ गोलू व कमल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हाथरस मोड़ के नजदीक 10 सितंबर को बाइक और कैंटर की टक्कर में क्षेत्र के गांव बहरदोई निवासी एक व्यक्ति और उनके नाती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीसरा मृतक दिल्ली का निवासी था। इनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 
गांव बहरदोई निवासी 65 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र श्यामलाल अपने 10 वर्षीय नाती लवकुश उर्फ गोलू पुत्र मुकेश कुमार और अपने बेटे आकाश के दोस्त 22 वर्षीय कमल निवासी नीत नगर दिल्ली के साथ जलेसर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हाथरस मोड़ के निकट एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कुंवरपाल व कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवकुश उर्फ गोलू ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि यह लोग जलेसर से घोड़ा खरीदने गए थे। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें