फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऊंट ने महिला के चेहरे को दांतों से चबाया, चेहरे-आंख और सिर पर किया वार, प्रेमवती की हुई मौत

Sun, 02 Jul 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रेमवती ऊंट को पानी  पिला रही थी, इसी दौरान उसने हमला कर दिया। ऊंट ने प्रेमवती के चेहरे, आंख और सिर पर वार किए। चेहरे को दांतों से चबा डाला। महिला पर हमला होता देख ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और ऊंट पर किसी तरह से काबू पाया। 
विज्ञापन
वह ऊंट, जिसने किया था हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में पालतू ऊंट ने हमला कर 45 वर्षीय महिला प्रेमवती को मार डाला। प्रेमवती उस समय ऊंट को पानी  पिला रही थी।

विज्ञापन


प्रेमवती गांव के ही प्रदीप उर्फ पप्पू की  पत्नी थी। पप्पू ऊंटगाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार दोपहर प्रेमवती ऊंट को पानी  पिला रही थी, इसी दौरान उसने हमला कर दिया। ऊंट ने प्रेमवती के चेहरे, आंख और सिर पर वार किए। चेहरे को दांतों से चबा डाला। महिला पर हमला होता देख ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और ऊंट पर किसी तरह से काबू पाया। 

विज्ञापन


महिला को खींचकर ऊंट की पहुंच से दूर किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के वक्त पप्पू खेत पर गया हुआ था। परिवार में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीण भी घटना से हतप्रभ है। बताया जा रहा है कि प्रेमवती ऊंट को चारा डालने जाते समय डंडा लेकर जाती थी, आज वह बिना डंडे के ऊंट को पानी पिलाने चली गई।  गांव में करीब 50 ऊंट  गाड़ियां हैं। ऊंट की इस हरकत से अन्य लोग भी दहशत में है।
विज्ञापन


अधिक गर्मी में ऊंट अधिकतर हिंसक हो जाते हैं या रेबीज के कारण हिंसक हो सकते हैं। ऊंट को देखकर पता चलेगा कि ऊंट गर्मी से हिंसक या रेबीज बीमारी से हिंसक हुआ है। -केके गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें