फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: सिकंदराराऊ-हसायन व बाजिदपुर से बस सेवा शुरू, ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई और बसों का होगा संचालन

Tue, 13 May 2025 03:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लंबे समय से सिकंदराराऊ और हसायन से बस चलाने की मांग की जा रही थी। अब चूंकि हाथरस डिपो को कुछ नई बसें मिल गई हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र से बसों का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डिपो ने सिकंदराराऊ और हसायन से दो बस सेवाओं की शुरुआत की है। एक बस रोज सुबह हसायन से कासगंज-मथुरा मार्ग पर चल रही है, जबकि दूसरी बस बाजिदपुर से आगरा-अलीगढ़ पर चल रही है। 

विज्ञापन


एक बस सुबह करीब छह बजे बाजिदपुर से चलकर अलीगढ़ होते हुए आगरा के लिए चलाई गई है। रात के समय यह बस लौटकर बाजिदपुर में ही खड़ी हो रही है। इसी तरह हसायन से एक बस का संचालन सिकंदराराऊ होते हुए कासगंज-मथुरा मार्ग पर किया जा रहा है। यह बस भी लौटकर हसायन में ही खड़ी हो रही है। इन बसों के संचालन से सिकंदराराऊ और हसायन के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को फायदा मिल रहा है। 

गौरतलब है कि लंबे समय से सिकंदराराऊ और हसायन से बस चलाने की मांग की जा रही थी। अब चूंकि हाथरस डिपो को कुछ नई बसें मिल गई हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र से बसों का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी हाथरस डिपो मंजूलता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई और बसों का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें