सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पाए ईंट से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : संवाद
सिकंदराराऊ कस्बे में पंत चौराहे पर 12 मई सुबह नौ बजे ट्राली में ईंटें लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर का टायर फट गया। इस दौरान रिम पर लगी लोहे की रिंग अलग हो गई और तेजी से घूमती हुई उछलकर पैदल जा रहे युवक संदीप (18) के सिर में जा लगी, इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में उनके पिता भी घायल हुए हैं। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने विरोध किया और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी संदीप कस्बे में कासगंज रोड पर एक पत्थर व टाइल की दुकान पर काम करते थे और हादसे के वक्त अपने पिता कमलेश के साथ पैदल दुकान पर जा रहे थे। पंत चौराहे पर कासगंज की ओर से ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली हाथरस की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ और टायर के रिम पर लगी लोहे की रिंग अलग हो गई। तेज गति से घूमती हुई वह संदीप के सिर और चेहरे पर लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश भी रिम व टायर के टुकड़े लगने से घायल हो गए और गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, गांव में भी मातम छा गया। पुलिस, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ जेएन अस्थाना भी पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने विरोध किया। बाद में किसी तरह से पुलिस ने उन्हें समझाया और शीघ्र चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। संदीप के परिवारीजन हरिओम ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई हैं।युवक की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।