फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो

Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नारी अपने अंदर की शक्ति को जगा ले तो वह ऊर्जावान बन सकती है। महिलाओं पर परिवार व समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो।
विज्ञापन
खुशहाल महिला खुशहाल परिवार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूपा गली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान के ब्यावर से आईं सिविल जज नीतू सिंह ने कहा कि नारी अपने अंदर की शक्ति को जगा ले तो वह ऊर्जावान बन सकती है। महिलाओं पर परिवार व समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

राजयोगिनी सीता दीदी ने कहा कि नारी तुम प्रेम हो आस्था हो, विश्वास हो टूटी हुई उम्मीदों की आस हो। प्रिंसिपल मंजेश लता ने कहा कि यदि महिला खुशहाल रहेगी तो परिवार भी खुशहाल होगा। कार्यक्रम के अंत में होली उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन


इससे पहले ब्यावर से आईं सिविल जज नीतू सिंह, जनपद प्रभारी राजयोगिनी सीता दीदी, श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रिंसिपल बहन मंजेशलता, बीके भावना बहन, समाजसेवी गीता गौड़ आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीके सीमा बहन, गीता गौड़, बहन शीतेश, बहन स्नेहलता, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, हाईकोर्ट वकील शैलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें