फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले बैंक, उमड़े ग्राहक

विज्ञापन
हाथरस : स्टेट बैक की घास की मंडी स्थित मुख्य शाखा में लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंकें खुले। खाली पड़े एटीएम की कैश ट्रे को फुल किया गया। लोगों ने बैंक पहुंचकर जमा और निकासी के अलावा अन्य कार्यों को निपटाया। बैंक में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को चौथे शनिवार, फिर रविवार उसके बाद सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश था। इस कारण बैंकें बंद थे। मंगलवार को बैंक खुलने से पहले लोग पहुंच गए। जैसे ही बैंक खुले तो काउंटरों पर ग्राहकों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे निकालने के लिए सुबह से एटीएम पर लोगों की लाइन लगी। जमा, निकासी के अलावा ड्राफ्ट, पैसा ट्रांसफर आदि के कार्यों को लोगों ने निपटाया। कुछ एटीएम में कनेक्टिविटी की भी समस्या रही। इस कारण लोगों को नकदी निकालने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें