फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क हादसों में दंपती सहित पांच लोग घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम को दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में भी पांच लोग घायल हो गए। इन पांचों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया, जहां इनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, करबन नदी के नए पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार विष्णु पुत्र देशराज, प्रभुलाल पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव धनौली गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सादाबाद स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

इधर, आगरा रोड पर इंडिया कोल्ड के पास एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिस वजह से बाइक सवार जमील खां पुत्र अली मुहम्मद, अलीसा पुत्री जमील खां और बीना पत्नी जमील तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जमील की हालत गंभीर बनी हुई थी। सभी घायलों का उपचार सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें