फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन पर प्रतिबंध, फिर भी बिक रही खुलेआम

Sat, 10 Jun 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने का शासनादेश जारी किए जाने के बाद भी नगर पालिका अधिकारी अब तक नहीं चेते हैं। ऐसा नहीं है पालिका अधिकारियों को शासनादेश न मिला हो। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए 15 मई को शासनादेश प्राप्त हो गया।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पॉलिथीन बंद कराए जाने के लिए अभियान चलाए जाने की प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी। लगभग एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन नगरपालिका अधिकारियों ने अभी तक पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। एक माह पूर्व ही केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पॉलिथीन से ही सर्वाधिक गंदगी फैलती है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शहर में अभियान चलाया जाना था। पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए शहर भर के बाजारों में माइक से मुनादी भी होनी थी।

मुनादी कराए जाने के बाद छापामारी कार्रवाई भी होनी थी। सबसे पहले पॉलिथीन के गोदाम, थोक विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई करने के बाद छोटे दुकानदार और हथठेला वालों के यहां छापेमारी अभियान चलाया जाना था, लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी अब तक अभियान नहीं चला है। बता दें कि पालिका अधिकारी भी खुद मानते हैं कि नाले-नालियों के चौक होने का कारण पॉलिथीन ही है। शहर के अधिकांश नाले पॉलिथीन से ही अटे पड़े हैं जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पशु भी जब पॉलिथीन खा लेते हैं तो उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन


नगर पालिका में और भी काम हैं, जिसके चलते व्यस्तता चल रही है। पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलेगा। इस अभियान के लिए एक कमेटी भी बनाई जा रही है। कमेटी का गठन होते ही शहर में पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लल्लन यादव, अधिशासी अधिकारी हाथरस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें