फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड: आरोपी किशोर की जमानत खारिज, नाबालिग बेटी व प्रेमी चाकू-सरिया से कर दी थी हत्या

Tue, 12 Mar 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिक्षक की बेटी अपने स्कूल के एक छात्र से प्यार करती थी। एक दिन शिक्ष्क पिता ने दोनों को देख लिया। टोकने पर बेटी व उसके प्रेमी ने मिलकर चाकू व सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय ने शिक्षक की निर्मम तरीके से हत्या करने के आरोपी किशोर की जमानत खारिज कर दी। शिक्षक की हत्या में उसकी नाबालिग बेटी व उसका प्रेमी नामजद होने की वजह से यह हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा था। हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी बाल सुधार गृह में हैं।

विज्ञापन

 
वादी के अधिवक्ता ब्रजमोहन राही ने बताया कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसा मामले में शिक्षक की बेटी व उसका प्रेमी नामजद थे। शिक्षक की नाबालिग बेटी शहर के एक नामचीन स्कूल में पढ़ती थी। इस लड़की का अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र से प्रेम प्रसंग था। शिक्षक ने बेटी को घर में उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। टोकने पर बेटी व उसके प्रेमी ने मिलकर चाकू व सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

उसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। आरोपी किशोर के जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। वादी की ओर से अधिवक्ता ब्रजमोहन राही ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी किशोर की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें