40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी जिला ओरैया शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की रात वह बंद कमरे में अचेत हालत में पड़े थे।
हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक अपने कमरे में अचेत हालत में पड़े मिले। मकान मालिक उनको उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल फिर जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी जिला ओरैया शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टीका में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की रात वह बंद कमरे में अचेत हालत में पड़े थे। जानकारी होने पर मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। इसके बाद वह उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरासुरक्षित कर लिया गया है।