हाथरस के हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खराब खड़ी पुरानी एंबुलेंस में युवक ने पथराव कर शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। उन्होंने युवक को हड़काकर एंबुलेंस से बाहर निकालकर भगा दिया। एंबुलेंस से निकलने के बाद युवक कोतवाली की तरफ बढ़ गया।
एक युवक ने पहले खड़ी हुई एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद वह वहां से कोतवाली की ओर बढ़ा। जैसे ही पुलिस कर्मियों को युवक के बारे में पता चला, तो सभी अलर्ट हो गए।
विज्ञापन
हाथरस के हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खराब खड़ी पुरानी एंबुलेंस में युवक ने पथराव कर शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी।
उन्होंने युवक को हड़काकर एंबुलेंस से बाहर निकालकर भगा दिया। एंबुलेंस से निकलने के बाद युवक कोतवाली की तरफ बढ़ गया। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी युवक को कोतवाली से बाहर कर दिया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जो अधिकतर ऐसी हरकतें करता रहता है।